Mumbai:LGN: शुक्रवार सुबह आजाद मैदान स्थित मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के कार्यालय में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। सुबह आठ बजे जब कार्यालय में साफ-सफाई हो रही थी तब ये घटना घटी। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन लोग अचानक कार्यालय में घुस और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। शरारती तत्वों ने छड़ियों और अन्य चीजों की मदद से कांच के कैबिन और ऑफिस में रखे फर्नीचर तोड़ दिया।
मुंबई पुलिस की टीम और पार्टी के वरिष्ठ नेता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि कार्यालय परिसर बुरी तरह से नष्ट हो गया है लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मुंबई के कांग्रेस मुख्यालय में हुई तोड़फोड़


