Barnala: LGN:   शेरा खुबन समूह ने अकाली नेता बीबी शेरगिल को पीटने और बेइज़्ज़त करने पर आरोपियों को खुलेआम धमकी दी है।
शेरा खुबन ग्रुप ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि “हम बीबी के साथ खड़े हैं और हम इसका बदला लेंगे और जो वीडियो में पिस्तौल की धमकी दे रहे हैं,हम उन लोगों को दिखाएंगे उनका उपयोग कैसे किया जाता है।”

इस पोस्ट में, पुलिस की प्रक्रिया को दोषी ठहराया गया है कि कैसे पुलिस ने इस घटना को हलके में लिया और आरोपियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की।
मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस इरादा कतल और एससी / एसटी अधिनियम के कुछ हिस्से भी जोड़ दिये हैं।