Chandigarh:LGN: सेक्टर-16 में स्थित रोज गार्डन में चल रहे Rose festiva का मजा अचानक आई तेज बारिश ने किरकिरा कर दिया। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही शनिवार को बारिश होने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम अधिकारियो के कानो पर जु नहीं रेंगी। शनिवार की सुबह तेज हवा और बारिश ने रोज़ गार्डन में लगे मेले में नगर निगम अधिकारियो को फिर से तैयारी करने में लगा दिया।
Rose Festival के उद्घाटन और सांसद सदस्य किरन खेर विशेष मेहमान के रूप में पहुंची थी। नगर निगम के मेयर देवेश मोदगिल,सीनियर डिप्टी मेयर गुरुप्रीत सिंह ढिल्लो, डिप्टी मेयर विनोद अगरवाल, नगर निगम के ययुक्त जतिंदर सिंह यादव के अलावा निगम और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभासद भी शामिल थे।
मुख्य अतिथि वी पी सिंह बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ अघोषित ग्रीन राजधानी है। यहां इतनी हरियाली हैं, देश के अन्य किसी भी शहर में देखने को नहीं मिलती। गुलाबों के इस मेले में इस बार 1400 लाल गुलाब फूल खिड़े हुए हैं। सिटी ब्युटी फूलों में लगे इस मेले में लोगों को 829 अलग-अलग प्रकार के गुलाब देखने को मिल रहे हैं। चंडीगढ़ के नगर निगम ने 42000 गुलाब के पौधो को प्रदर्शित किया हैं।
बारिश ने फेरा Rose Festival पर पानी


