New Delhi:LGN: इस हफ्ते बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले, रिश्तेदार और करीबी लोग आए थे। शिल्पा की मां भी इस दौरान आई थीं। अर्शी खान ने शिल्पा की मां का कैसे अपमान किया ये सबने देखा था। अर्शी की इस हरकत के बाद social media पर भी लोगों ने उसकी खूब आलोचना की।

जब सेट पर रो पड़ी कैटरीना

सलमान भी अब अर्शी को खूब सुनाने वाले हैं। दरअसल, एक प्रोमो वीकेंड के वार का सामने आया है। इस प्रोमो में दिख रहा है कि सलमान, अर्शी को काफी गुस्सा हो रहे हैं। सलमान, अर्शी को बता रहे हैं कि उसने शिल्पा की मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। इतना सुनते ही अर्शी को गुस्सा आ गया और उसने सलमान से कह डाला कि वो कभी शिल्पा की गलती नहीं देखते।

सच्चा प्यार पाना है तो ये ऐप करेंगे आपकी मदद

वीडियो में सलमान बहुत गुस्से मे नजर आ रहे है। वह कहते हैं, ‘अब तो चुप हो जाओ वाहियत औरत, ऐसा अर्शी तुमने शिल्पा को कहा था।’
इसके बाद अर्शी ने कहा कि सलमान साहब मुझे लगता है कि आप शिल्पा की बात नहीं देख पाते। इतना ही कहने की बात थी कि सलमान भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाए। उन्होंने विकास से कहा कि विकास बधाई, ये है आपकी कैप्टन की च्वाइस।

प्यार करने से तेज होता है दिमाग़ पढ़े, पूरी खबर

गौरतलब है कि बुधवार के एपिसोड में अर्शी के पिता बिग बॉस के घर आए थे। उनके जाते ही अर्शी ने घर में बड़ा हंगामा कर दिया।अर्शी ने शिल्पा पर आरोप लगाया कि वो उनके पिता को गंदी निगाह से देख रही थी। इसके साथ ही अर्शी ने शिल्पा को काफी कुछ सुनाया। हालांकि शिल्पा पहले इस मुद्दे पर चुप रहीं।