Chandigarh:LGN: Canadian प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की पंजाब के दौरे पर एक ओर जहां राजनैतिक दल और कारोबारी वर्ग अपनी, तसवीरें ट्रूडो के साथ जोड़ कर स्वागती विज्ञापन दे रहे हैं, वहीं पंजाबी गायक बब्बू मान द्वारा जस्टिन ट्रूडो को किया गया अनुरोध सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Canada के PM पहुंचे गुरुनगरी, श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नत्मस्तक

इस अनुरोध में बब्बू मान ने ट्रूडो का पंजाब पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत करते पंजाबियों को सनमान देने का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। इस के साथ ही बब्बू मान ने कनाडा के पीएम को अनुरोध किया कि हमारे देश के किसान बहुत मेहनती हैं, शैक्षिक योग्यता न होने के बावजूद किसान अपने काम के माहिर हैं। इस लिए उनका अनुरोध है कि छोटे किसानों के लिए कनाडा के लिए इमीग्रेशन का दरवाज़े खोले जाएं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे विशवास है कि मेरे देश के मेहनती किसान आपके देश की तरक्की में योगदान देंगे।