Mumbai:LGN: बाॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ की व्यस्तता के बीच अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ की तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म में अनुष्का ने एक एसी महिला का किरदार निभाया है जो आत्मनिर्भर है और सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। आपको बता दें कि अपना किरदार बेहतर करने के लिए शूटिंग शुरू होने से पहले ही वे कार्यशालाओं में जा रही है ताकि वे सिलाई-कढाई के गुर सीख सके।

Anushka will do sewing-embroidery in 'Sui Dhaaga'

यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। शरत कटारिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। फिल्म में अनुष्का के अलावा वरुण धवन भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘सुई धागा’ इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होगी।

‘Hate Story 4’ का बोल्ड ट्रेलर रिलीज़,देखें ट्रेलर

सोमवार को अनुष्का ने अपने टविट्टर पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, पोस्ट के साथ अनुष्का ने लिखा है, “कतरन में बुनी कहानी, पाबंद लगाके है सुनानी – सुई धागा”