परेड में ताकत के साथ दिखी संस्‍कृति की झलक
New Delhi:LGN: देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस का उत्‍सव शुरू हो गया है। भारत इस मौके पर राजपथ पर अपनी सैन्य ताकत, सांस्कृतिक धरोहर और विविधताओं का प्रदर्शन कर रहा है। पीएम मोदी ने सभी आसियान राष्‍ट्राध्‍यक्षों का स्‍वागत किया और राष्‍ट्रपति कोविंद रामनाथ की मौजूदगी में राष्‍ट्रध्‍वज फहराने के साथ ही पूरा राजपथ जन गण मन से गूंज उठा। भारतीय इतिहास में पहली बार आसियान के दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हैं।

गणतंत्र दिवस की झलकियां

  • परेड की शुरुआत आसियान देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के साथ हुई।
  • मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में आसियान नेताओं का स्वागत किया
  • यह पहली बार है कि परेड की शुरुआत किसी अन्य देश के दस्ते के साथ हुई हो।
  • पूर्व सैनिकों की झांकी भी निकाली गई।
  • भारत के युद्ध टैंक की क्षमता भी दिखाई गई।
  • इनमें ब्रह्मोस, T-70 टैंक, अग्नि मिसाइल शामिल रहे।
  • निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन किया गया, जो रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखती है। स्वाति रडार का दम भी दिखा।
  • सीमा सुरक्षा बल का दस्ता निकला, इस दौरान ऊंटों वाले दस्ते ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
  • देश की तीनों सेनाओं ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया।
  • फिलहाल विभिन्‍न राज्‍यों की सांस्‍कृतिक झांकियां पेश की जा रही हैं, जो विविधता में भी एकता का संदेश देने वाली हैं।
  • हिमाचल प्रदेश की बुद्ध को समर्पित ये झांकी दुनिया को शांति का संदेश दे रही है।
  • महाराष्‍ट्र, गुजरात, उत्‍तराखंड, असम, मणिपुर, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्‍तीसगढ़, लक्षद्वीप, त्रिपुरा जैसे राज्‍यों की भी मनमोहक झांकियां निकली।
    राजपथ पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की खूबसूरत झांकी भी निकली।
  • कई अन्‍य मंत्रालयों की भी विशेष थीम के साथ झांकियां निकलीं। साथ ही इसके जरिए विशेष अपील भी की गई।
  • युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ‘खेलो इंडिया’ थीम के साथ झांकी निकली।
  • आयकर विभाग की झांकी में स्वच्छ धन अभियान को बढ़ावा देने की अपील की गई।