Mumbai:LGN: एकता कपूर द्वारा निर्मित और सोनम कपूर, करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर की चर्चित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। बता दें कि पहले इस फिल्म को 18 मई को रिलीज किया जाना था।

मॉरीशस में ‘चंद्रमुखी चौटाला’ का कहर, देखें हॉट तसवीरें

फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक टवीट कर इस की जानकारी दी। एकता कपूर ने अपने टवीट में लिखा, ‘1 जून बड़ा दिन है। “वीरे दी वेडिंग” फिल्म मेरे लक्ष्य के बर्थडे पर रिलीज होगी। अब शादी और बर्थडे पर आप सभी को निमंत्रण है।” बता दें कि करीना कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि करीना मां बनने के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से कमबैक करने जा रही हैं।

अपने B’day पर बिपाशा ने की खूब मस्ती : देखें वीडिय़ो

हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने के पीछे क्या कारन है इस की जानकारी किसी को नहीं है। सूत्रों की माने तो अप्रैल में सोनम कपूर शादी के बंधन में बंध सकती हैं जिस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को बदल दी गई है।