Hoshiarpur:LGN: सथानीय शहर गढ़दीवाल में आज सुबह लगभग 8 बजे एक व्यक्ति को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अमरीक सिंह बताया जा रहा है जिस की उम्र लगभग 55 साल है।
जानकारी के मुताबिक अमरीक सिंह स्कूटर पर शहर में दूध लेकर आया हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
उधर मृतक के परिवार वालों ने दसुहा मार्ग पर जाम लगा दिया और दो घंटो से दोषी के खिलाफ कारवाई की मांग की। परिवार वालों ने पुलिस पर ढीली कारगुजारी का आरोप भी लगाया है।
दूध लेकर गए व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या


