Mumbai:LGN: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का गत दिवस लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। शशि कपूर की मौत के साथ बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सभी फिल्मी सितारे शशि कपूर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उन के घर पहुंच रहे हैं। जब से उन की मौत की ख़बर आई है लोगों का उनके घर आने का सिलसिला लगातार चल रहा है।
महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ उन के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुँचे हैं। सैफ अली ख़ान, करीना कपूर ख़ान, ऋषि कपूर, काजोल और कपूर परिवार के अन्य सदस्य आज शशि कपूर को भावात्मिक श्रद्धाँजलि देने उन के घर पहुँचे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जायेगा। भारत के प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति समेत कई नेता भी उन के देहांत की वजह से सदमे में हैं। उन्हों ने टविटर के जरिये अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और शशि कपूर को एक महान अभिनेता का दर्जा दिया।
आज दोपहर 12 बजे मुम्बई में होगा शशि कपूर का अंतिम संस्कार, पूरा Bollywood होगा शामल


