New Delhi:LGN: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। यह कहना है Prime Minister Narendra Modi का। मोदी एक समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “विदेशों में रहने वाले भारतीय भारत की प्रतिष्ठा और भारत के प्रति बढ़ते विश्वास की वजह से गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की ओर से भारत की शक्ति स्वीकार की जा रही है इसका पता उस समय चलता है जब ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’ और ‘अबकी बार कैमरून सरकार’ जैसे नारे गूंजते हैं।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरून ने वर्ष 2015 के चुनाव में भारतीय मूल के मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने चुनावी अभियान में ‘फिर एक बार कैमरून सरकार’ का नारा लगाया था। वहीं वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का चुनाव अभियान भी वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के नारे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ से प्रेरित था।
मोदी ने कहा, “यह आप अच्छी तरह जानते हैं कि भारत आज कहां खड़ा है।” बड़े से लेकर छोटे तक, सभी देश भारत के साथ चल रहे हैं, Global level पर हमारा प्रभाव बढ़ रहा है। अब हमें रुकना नहीं है, हमें आगे बढ़ते रहना है।”
Global level पर भारत का influence बढ़ा : मोदी


