New delhi:LGN: दिल्ली में लोकप्रिय अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग की लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही का खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ रहा है। सथानीय के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बर्गर किंग से एक व्यक्ति ने बर्गर खरीद कर खाने से उसके गले में घाव हो गया। अस्पताल मे भरती करने पर पता चला कि जो बर्गर उसे खाया था उसमें प्लास्टिक का टुकड़ा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत मिल गई।
जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार नामक एक व्यक्ति ने रविवार को बर्गर किंग आउटलेट से चीज वेज बर्गर खरीदा था। खाने के दौरान राकेश को महसूस हूया कि इसमें कुछ सख्त चीज है। बाद राकेश कुमार को मिचली आने लगी। उन्होंने इस बारे में शिफ्ट मैनेजर और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि कोई सख्त चीज निगलने से राकेश कुमार की भोजन नली में घाव हो गया है। इलाज के बाद उसे अस्पातल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार बर्गर में एक प्लास्टिक का टुकड़ा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बर्गर किंग और उसके शिफ्ट मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था।
Negligence: बर्गर किंग के बर्गर में प्लास्टिक, युवक बीमार, मैनेजर गिरफ्तार


