Auckland: LGN : जसकरण सिंह अभी कुछ ही महीने पहले यहां पढ़ने आये हैं और उनकी मार-पीट का एक मामला सामने आया है। हुआ यह के उनकी दोस्त एक Toungan मूल के एक व्यक्ति से उनकी दोस्ती हो गयी थी दोनों एक साथ काम करते थे। एक दिन दोनों घूमने के लिए चले गए Toungan मूल के व्यक्ति के साथ उसकी गर्ल फ्रेंड भी थी। जिसे वो अपनी कजिन बता रहा था। तभी लड़की के भाइयों ने उन्हें वहां देख लिया और अपनी बहिन को चुप-चाप वहां लेकर चले गए। बाद में उसके भाई जसकरण सिंह का पीछा करने लगे जबकि जसकरण उनकी बहिन को जानता तक नहीं था। जब वो Megree Town Center खाना खाने गया तो उसके भाइयों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पास ही खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उसकी कोई मदद नहीं की जबकि वो बार -बार मदद के लिए पुकारता रहा।
Megree Town Center में 22 वर्षीय भारतीय युवा घायल,मदद के लिए नहीं पहुंची पुलिस


